मुर्दाघर में 12 वर्षों तक महिलाओं की लाश के साथ दुष्कर्म करता था शख्स, बनाता था वीडियो

By: Pinki Mon, 08 Nov 2021 2:53:54

मुर्दाघर में 12 वर्षों तक महिलाओं की लाश के साथ दुष्कर्म करता था शख्स, बनाता था वीडियो

इंग्लैंड से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स लगातार 12 वर्षों तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाश का रेप करता रहा। उसने करीब 100 महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म किया। यह सब तब हुआ जब आरोपी शख्स उस मुर्दाघर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। अब करीब 34 साल के बाद उस शख्स को सजा सुनाई गई है। यह मामला यहां स्थित टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर का है। यह मामला यहां स्थित टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर का है। इस शख्स का नाम डेविड फुलर है। करीब 34 साल बाद कोर्ट ने फुलर को महिलाओं की लाश की रेप का दोषी पाया है। इस मामले का पूरा खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। वह 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ रेप करता रहा और इसके वीडियो भी बनाता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, फुलर 1987 से 12 साल तक हीथफील्ड अस्पताल के दो मुर्दाघरों में आने वाले शवों का रेप करता रहा। उसने करीब 100 महिलाओं के शवों के साथ रेप किया, लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जांच में सामने आया कि फुलर देर रात तक मुर्दाघर में काम करता रहता था, तब तक दूसरे कर्मचारी चले जाते थे। यहां वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

ऐसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब शुरू हुआ जब फुलर ने 1987 में दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। जब इसकी जांच हुई तो वहां फुलर का DNA मिला था, इसके बाद शक के आरोप वह गिरफ्तार हुआ और फिर धीरे-धीरे इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। अंत में फुलर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने करीब 100 महिलाओं की लाशों के साथ ऐसा किया था।

लंबे समय बाद 2011 में फुलर को फिर से गिरफ्तार किया गया और उसे कुल 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया। दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने रेप किया था। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील तस्वीरें, लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो भी पाए गए। मामले में जज ने उसे दोषी पाया है, जल्द ही उसके खिलाफ सजा सुनाई जाएगी।

ये भी पढ़े :

# ढाबे वाले ने बनाए ओरियो बिस्किट के पकौड़े, लोग बोले- उल्टी आ गई रे बाबा

# क्या आपने कभी देखा है मुस्कुराता हुआ मगरमच्छ! नहीं तो तुरंत देंखे इस वायरल वीडियो को...

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com